फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल फाल्ट होने से 24 गांव की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारा (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के रिछा पावर हाउस से 24 गांवों को होने वाली बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। केबल में फाल्ट होने से कर्मचारी मंगलवार की पूरी रात और बुधवार को पूरे दिन जुटे रहे। शाम सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न आने से भीषण गर्मी व उमस के चलते ग्रामीण परेशान रहे। साथ ही कई गांव की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। देर शाम आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पनवाड़ी ब्लॉक के रिछा पावर हाउस से भरवारा, चारूआ, बागौल, रिछा, अंडवारा, विजयपुर, भुजपुरा, दादरी, घटेवरा, बिहार, सतारी, बोरा समेत 24 गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। रिछा के समीप मंगलवार की शाम करीब सात बजे केबल फाल्ट हो गया। इससे पूरे गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
24 घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग भीषण गर्मी में बिलबिला गए। रामप्रकाश, देवीदीन, हरीओम आदि का आरोप है कि गर्मी आते ही फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती का खेल शुरू हो जाता है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि केबल में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जिसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें