अजनर (महोबा)। थाना अजनर के पुरवा पनवाड़ी गांव में जुएं के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
पुरवा पनवाड़ी गांव के रामपाल का छह जून को गांव के ही देवकरन से ताश खेलने को लेकर विवाद हो गया था। देवकरन ने कुल्हाड़ी से हमलाकर रामपाल की हत्या कर फरार हो गया था। 16 जून को आरोपी देवकरन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। गुरुवार को थाना अजनर पुलिस ने आरोपी को सीजीएम कोर्ट महोबा से पुलिस कस्टडी रिमांड में लिया। आरोपी को लाकर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की तलाश कराई गई। आरोपी की निशानदेही पर गांव के बाहर झाड़ियों से कुल्हाड़ी बरामद की गई। बाद में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। (संवाद)