राठ। सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष व एक अन्य व्यक्ति के बीच मारपीट होते दिख रही है। दूसरा व्यक्ति रोडवेज बस का चालक बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके जब्बार खां ने बताया कि वीडियो करीब पांच दिन पहले का है। एक व्यक्ति कंडक्टर से विवाद कर रहा था। वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनका पैर पकड़कर खींच दिया जिससे वह गिर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने साजिश के तहत वीडियो बनाकर पांच दिन बाद वायरल कराया है। वहीं डिपो के प्रभारी निखिल वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया से वीडियो संज्ञान में आया है। कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।