फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: खजुराहो मार्ग की सड़क गायब, गड़ढों में रेंग रहे वाहन

विज्ञापन
खजुराहो-महोबा मार्ग की गड्ढा और कीचड़युक्त सड़क - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। खजुराहो-महोबा मार्ग पर छह किमी लंबे सड़क मार्ग तक गड्ढे और कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। आए-दिन बाइक सवार गड्ढों में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इस मार्ग पर वाहन दौड़ने के बजाय रेंगते हुए दिख रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन इस सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा महोबा से छह किमी तक गड्ढायुक्त सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन से मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण का कार्य आज तक नहीं कराया गया। इस मार्ग पर चलना लोगों को दूभर हो गया है।
दिदवारा, पुरा, शाहपहाड़ी व कुम्हड़ौरा गांव से प्रतिदिन महोबा आने-जाने वाले ग्रामीणों को हिचकोले खाते हुए आना-जाना पड़ता है। इससे आए-दिन दो पहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो जाते है। इस मार्ग पर टैंपो चलाना खतरे से खाली नहीं है। कभी-भी ये गड्ढे बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं, लेकिन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग हाथ-पर-हाथ धरे बैठा है।
विज्ञापन

दो साल से उखड़े पड़े मार्ग की सुध न लेने से यहां से सड़क गायब हो गई है। बारिश के बाद कीचड़ हो जाने से इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बृजबिहारी अग्रवाल का कहना है कि धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें