राष्ट्रीय राजमार्ग में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई जबकि साले बहनोई घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
थाना खन्ना क्षेत्र के गांव न्यूरिया निवासी मुन्नी (45) सोमवार को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थी। तभी पीछे से वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे महिला खून से लथपथ होकर गिर गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, बरभौली और बहिंगा गांव के बीच में घटी। मौदहा निवासी अजीत टैंपो से अपने साले बसंतलाल के साथ उसकी ससुराल जा रहा था। तभी बहिंगा गांव के पास तेज रफ्तार टेपों दस फीट गहरी खाई में पलट गया।
चीखपुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने टेपों सीधा कर घायलों को बाहर निकाल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर अजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है।