फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस और इलाहाबाद की टीम ने डाला डेरा

Fri, 20 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिलेभर में अलग अलग टीमें लगाकर चेकिंग अभियान शुरू करा दिया है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश से आने वाली शराब व अवैध शराब को पकड़ने के लिए बनारस और इलाहाबाद से आबकारी विभाग की टीमों ने जिले में डेरा जमा लिया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकरी वीरेश्वर सिंह ने उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी टीम, मोबाइल टीम, आबकारी और पुलिस टीम सहित आधा दर्जन टीमें गठित कर दी है। जो अधिकारियों से साथ जिले में चेकिंग अभियान चला रहीं है। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भी चिंहित करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जिले में इन दिनों खलबली मची है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उड़नदस्ता की आधा दर्जन गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगा दिया है। इससे अब अधिकारियों की पल पल की लोकेशन कंट्रोल रूम को मिल रही है। शराब की बरामदगी के लिए बनारस और इलाहाबाद से आई आबकारी विभाग की टीम ने जिले में डेरा जमा लिया है। जो जगह जगह चेकिंग कर रही है। आबकारी टीम सबसे ज्यदा ध्यान यूपी एमपी की सरहद पर दे रही है। यहां से निकलने वाले वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें