फोटो 30 एमएएचपी 03 परिचय-प्रतियोगिता में भारतमाता पर भाषण सुनातीं छात्रा। संवाद
- फोटो : गरुड़ के बैजनाथ-पासतोली सड़क पर बिनखोली के पास फंसा ट्रक। संवाद
महोबा। शहर के छतरपुर रोड स्थित मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें वैष्णवी प्रथम स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कर संजय परमार ने भारत माता के बारे में रोचक जानकारी दीं। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें वैष्णवी द्विवेदी को पहला, अर्पिता तिवारी को दूसरा और आस्था निगम को तीसरा स्थान मिला। दिव्या तिवारी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह, निदेशक अभयवीर सिंह व हिंदी प्रवक्ता प्रो. जगभान सिंह ने निभाई। प्राचार्या ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में कौशल विकास के साथ खेलों और अन्य कार्यक्रमों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करती हैं।