फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने से कम होगा नुकसान-एफएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में शुक्रवार को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान केंद्र के स्टाफ को फायर स्टेशन ऑफिसर राहुल पाल के द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व समस्त स्टाफ को अग्निशमन यंत्र के प्रयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अग्निशमन यंत्र चलाकर आग बुझाने के तरीके बताए। साथ ही अग्निशमन यंत्र खोलने और बंद करने के भी गुर सिखाए। अग्निशमन टीम के आने की खबर मिलते ही तमाम ग्रामीणों ने यंत्र चलाने की बारीकियां समझीं। एफएसओ राहुल पाल ने कहा कि अग्निशमन यंत्र का उचित प्रयोग करके हम आगजनी से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। वहीं, आग को बुझा भी सकते हैं।
अस्पताल में डेमो भी दिखाया गया। कहा कि अग्निशमन यंत्र से निकलने वाली गैस को आग पर स्प्रे करना चाहिए। उन्होंने आगजनी के दौरान घायलों के उपचार के तरीके बताएं। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीके सिंह राजपूत, पवन कुमार तिवारी, यतीश कुमार पाल, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें