फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में उर्दू विषय की कक्षाएं चलाने की मांग

Sat, 03 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते सोसायटी के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हजरत अली अंजुमन सोसायटी ने जिले के महाविद्यालयों में उर्दू विषय की कक्षाएं शुरू कराने की मांग की है। इस आशय का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है। साथ ही उर्दू के प्रवक्ताओं की नियुक्ति कराने की भी मांग की है।अजरत अली अंजुमन सांसायटी के अध्यक्ष जलील खां के
विज्ञापन


नेतृत्व में मकसूद खां, जाहिद अली, सैय्यद निसार अली, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद अनवार, हसमत खान सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जिले के किसी भी महाविद्यालय में उर्दू विषय के प्रवक्ता नहीं है और न ही

उर्दू विषय है। जिससे छात्र छात्राओं को इंटर पास करने के बाद बीए में उर्दू विषय छोड़ना पड़ता है। ज्ञापन में बताया कि उर्दू विषय न होने के कारण छात्र छात्राएं उर्दू से उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें