फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी लोगों ने टैंकर का पानी लूटा

Sun, 23 Jul 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
टैंकर से पानी निकालते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के मौसम में भी पीने के पानी के लिए मारामारी है। सप्ताह भर से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग रविवार को हवेली दरवाजे जा रहे टैंकर को रोककर पानी लूट लिया। चंद मिनट में ही टैंकर खाली हो गया।
विज्ञापन


उर्मिल बांध से श्रीनगर, सिजहरी गांवों के अलावा महोबा शहर में भी पानी की आपूर्ति की जाती है। सप्ताह भर पहले टूटी पाइप लाइन से शहर में पेयजल संकट गहरा गया था। इसको दुरुस्त कराने में पहले अफसरों ने ढिलाई बरती।

छह दिन बाद पाइप लाइन दुरुस्त हुई, लेकिन 12 घंटे बाद भी शहर में बनाए गए सीडब्ल्यूआर टैंक और ओवरहेड टैंक नहीं भर सके। इस कारण सातवें दिन भी शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई। इस कारण पूरे शहर में पानी को लेकर मारामारी चल रही है। पानी किल्लत से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। रविवार को एक टैंकर पानी लेकर हवेली दरवाजा जा रहा था। लोगों ने टैंकर को रुकवा लिया और पानी लेने के लिए टूट पड़े। चंद मिनटों में पूरे टैंकर का पानी लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें