फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षणयुक्त व्यक्तियों की निगरानी को शुरू हुआ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया। अभियान के तहत घर-घर कोरोना लक्षणयुक्त लोगों की निगरानी शुरू की है। यह अभियान 9 मई चलेगा। अभियान में जनपद में 650 टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है और बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। प्रत्येक निगरानी टीम में आशा कार्यकर्ता के साथ आंगनबाड़ी या शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम प्रत्येक घर में मौजूद सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। लोगों से बातचीत कर सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित मरीजों को मेडिकल किट सौंपी जा रही है। किट के साथ दिए जा रहे पर्चे में दवाइयों के सेवन का तरीका व दिन लिखा हुआ है, ताकि लोगों को दवा के सेवन में कोई दिक्कत न हो।
सीएमओ डा.एमके सिन्हा ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान मिलने वाले लक्षणयुक्त लोगों की सूची भी बनाई जा रही है। आशा यह सूची संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराएंगी। ताकि सूची में दर्ज लोगों की विशेष निगरानी की जा सके। उन्होंने बताया कि लक्षणयुक्त व्यक्तियों को मेडिकल किट के साथ एंटीजन टेस्ट भी कराया जाएगा। इसकी भी जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं पर है।
विज्ञापन

----------
सफाई, दवाई और कढ़ाई का दे रहे संदेश
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.जीआर रत्मेले ने कहा कि कोरोना के बारे में जागरूकता के साथ-साथ ’सफाई भी, दवाई भी, कड़ाई भी’ एवं दो गज दूरी- मास्क है जरूरी का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीमों को निर्देश दिया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी घर न छूटे। लक्षणयुक्त व्यक्ति मिलने पर तत्काल दवा मुहैया कराई जाए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आवश्यक सामग्री सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने इत्यादि टीमों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें