महोबा। जिला उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व राजेंद्र कुमार गुप्ता और नगर संयुक्त मंत्री अनिल विश्वारी को बनाया गया।
किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला की ओर से मंगलवार को एक पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से संतोष साहू को नगर उपाध्यक्ष, लक्ष्मी अग्रवाल को बीज एवं कीटनाशक एसोसिएशन का अध्यक्ष, दिलीप हरदया को आटा एवं बेसन एसोसिएशन का अध्यक्ष और राजू गुप्ता व कुलदीप चौरसिया को किराना व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।