फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असीमित ऊर्जा से समाज का निर्माण करें युवा

Mon, 19 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा महोत्सव में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के नौजवान अत्यधिक ऊर्जावान हैं। बस जरूरत है उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन की। उन्हाेंने कहा कि युवा समाज निर्माण एवं विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियों से अन्य युवाआें को जोड़कर उन्हें स्वरोजगार की तरफ अग्रसर करें। जिससे युवा आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बनकर बुंदेलखंड को विकसित बना सकते हैं। जिला युवा समन्वयक अतुल द्विवेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की उभरती प्रतिभाआें को मंच प्रदान करना और विलुप्त होती लोक संस्कृति को बचाना है। इससे पूर्व बुंदेली कलाकारों ने दिवारी नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं छात्राआें ने नृत्य प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके  जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, समाजसेवी मनोज तिवारी, शरद तिवारी ,अरविंद कुमार भारद्वाज, अजय गोस्वामी, सकीना खातून, शिल्पी देवी, लाड कुंवर, प्रवीण सक्सेना, उमेश गुप्ता, हेमंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें