फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप कार्यक्रम में रस्म निभाने जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। भांजे के मंडप कार्यक्रम में रस्म (चीकट) निभाने जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बाइक का टायर फटने से हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे सिर पर गंभीर चोटें जाने से जान चली गई।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी रामेश्वर (26) शनिवार की देर शाम थाना कबरई के सुरहा गांव में अपने भांजे के मंडप कार्यक्रम में चीकट लेकर जा रहा था। रास्ते में सुरहा तिराहा के समीप बाइक का अगला टायर फट गया। जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट आने से वह अचेत होकर गिर गया। पीछे से आ रहे अन्य रिश्तेदारों ने जब रामेश्वर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी रूपा व दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई और जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सड़क हादसे में सात लोग घायल
महोबा। सीमा से सटे जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी छोटू (19) रविवार की सुबह बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में एकाएक अन्ना जानवर को बचाने में बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। इसी तरह आलमपुरा निवासी पुष्पेंद्र (12), मिरतला निवासी अंकित (19), श्रीनगर निवासी बृजनंदन (80), करहरा निवासी पुष्पेंद्र कुमार (22), टिलवापुरा चरखारी मनोज (16) व नटर्रा चरखारी निवासी परमलाल (46) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें