फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में रखी लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन फांक रही धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। रेडियोलॉजिस्ट की तैैनाती न होने से अस्पताल आने वाली गर्भवती और पेट की बीमारी से संबंधित महिलाओं को 600 रुपये देकर बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले नए भवन में महिला अस्पताल का संचालन शुरू हुआ था। मरीजों और गर्भवती को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सभी प्रकार की अत्याधुनिक मशीनें मंगाईं गईं। करीब 12 लाख रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन भी मंगाई गई थी, लेकिन रेडियोलाजिस्ट की तैनाती न होने से मशीन अस्पताल के स्टोर रूम में धूल फांक रही हैं। इस कारण मरीजों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने के चलते सड़क किनारे कई संचालकों ने अल्ट्रासाउंड सेंटर खोल रखे हैं। प्रत्येक गर्भवती को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड जांच लिख रहे हैं। मजबूरी में उनको बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रह है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली गरीब महिलाओं को हो रही है। जो किसी तरह रुपये का इंतजाम कर निजी सेंटरों में अल्ट्रासाउंड करा रही हैं।
मरीजों ने बयां किया दर्द
थाना श्रीनगर के पवा गांव की चंदा ने बताया कि महिला अस्पताल में जांच कराने आईं थीं। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा। अस्पताल में सुविधा न होने पर बाहर से जांच कराई। इसके लिए 600 रुपये लिए गए। यदि अस्पताल में सुविधा मिलती तो उन्हें ये रुपये खर्च नहीं करने पड़ते। कुछ ऐसा ही दर्द अस्पताल पहुंची कुंवर, देवकी, गीता और जानकी ने भी बयां किया। इनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज की बात कही जा रही है, लेकिन यहां आने पर रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है। संबंधित चिकित्सक की तैनाती न होने से मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। चिकित्सक की तैनाती के लिए कई बार विभागीय और उच्चाधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं। चिकित्सक मिलते ही अल्ट्रासाउंड का लाभ मरीजों को मिलने लगेगा। -डॉ. डीके सुल्लेरे, सीएमएस, महिला जिला अस्पताल, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें