फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर हाउस की मशीन फुकी, 18 घंटे से 18 गांव में ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के गुगौरा पावर हाउस की मशीन शनिवार की रात फुंकने से 18 गांवों की बिजली गुल हो गई। रविवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रातभर गर्मी में लोग परेशान रहे। सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने से लोग पानी के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

गुगौरा पावर हाउस में खराबी से गुगौरा, किल्हौवा, महुआ, परा, रिवई, ब्यारजौ, पहाड़िया, इटौरा, कोहनिया, छतेसर, बिजरारी, जमाला समेत 18 गांव की बिजली गुल हो गई।
ग्रामीण रामप्रताप, प्रमोद, देवीदीन, हल्के आदि का कहना है कि अक्सर ट्रिपिंग व फाल्ट से घंटों आपूर्ति प्रभावित रहती है। पूरे दिन बिजली न रहने से इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

जेई देवकी नंदन का कहना है कि फीडर की मशीन खराब होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। दूसरे फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
फोटो 17 एमएएचपी 04 परिचय-हाईवे पर जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीण।
एचटी लाइन टूटने से ग्रामीणों ने लगाया जाम
पनवाड़ी। कस्बे के सुभाष नगर में बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से दंपती समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। कंरट की चपेट में आने से भैंस मर गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
मोहल्ले के बिहारी लाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी मुन्नी व बहू सावित्री के साथ दरवाजे पर खड़ा था। तभी तार टूटकर गिर पड़ा। अक्सर तार टूटने से घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने रात 10 बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनवाड़ी के समीप जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक लगे जाम से आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर थानाध्यक्ष शिवआसरे ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। अवर अभियंता देवकी नंदन ने बताया कि सूचना पर लाइन दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई। रात में बारिश होने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें