महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जनपद छतरपुर के दिदवारा गांव निवासी मुस्कान (19) शनिवार की रात घर पर थी।
इसी दाैरान अज्ञात कारणों के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता कमलेश ने बताया कि बेटी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा है। इसी तरह मोहल्ला छजमनपुरा निवासी मनकुशा (28) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. नवीन चौहान ने बताया कि दोनों युवतियां का उपचार किया जा रहा है।