फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो यात्री घायल

Sat, 18 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महाेबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोडर को बचाने के चक्कर में गिट्टी भरा डंफर पलट गया। जिससे बस स्टैंड पर वाहन के इंतजार में खड़े दो यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणाें ने चालक और क्लीनर को खदेड़ दिया। दोनों ने थाने में घुसकर जान बचाई। सड़क पर डंफर पलटने और भारी भीड़ जमा होने से एक घंटे तक हाइवे जाम रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कबरई से गिट्टी लेकर एक डंफर कानपुर जा रहा था। खन्ना बस स्टैंड के पास अचानक लोडर को सामने देख डंफर चालक ने संतुलन खो दिया और बस स्टैंड के पास ही डंफर चाट के ठेले पर पलट गया। हादसे में पास खड़े चिचारा निवासी प्रकाश (32) पुत्र भैयालाल अहिरवार, खन्ना निवासी राजरानी (40) पत्नी राजू अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। डंफर पलटते ही बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा हो गई।

डंफर चालक गौरव पुत्र गुमान सिंह निवासी कुरारा और क्लीनर गुलाब सिंह को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। उन्होंने थाने में घुसकर जान बचाई। उधर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल महोबा भेजा गया। बाद में क्रेन मंगाकर डंफर को हटाया गया। मौके पर भारी भीड़ जमा होने से करीब एक घंटे तक हाइवे पर आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें