फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आषाढ़ अमावस्या मेले पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट धाम कर्वी में 13 से 15 जुलाई तक आषाढ़ अमावस्या मेले का आयोजन होगा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल मेले के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे ने इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। साथ ही झांसी-बांदा मेमू ट्रेन को चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


रेल मंडल झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहली मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से सुबह 10:10 बजे चलेगी। यह ट्रेन बेलाताल, कुलपहाड़ और महोबा स्टेशनों से होते हुए शाम 5:45 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से रात 9:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन महोबा, कुलपहाड़ और बेलाताल स्टेशनों से होकर रात एक बजे झांसी पहुंचेगी।
दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह बेलाताल, कुलपहाड़ और महोबा स्टेशनों से होते हुए सुबह 3:05 बजे चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से सुबह 4:40 बजे चलेगी जो महोबा, कुलपहाड़ और बेलाताल स्टेशनों से होकर सुबह 11:10 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें