फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अमावस्या मेले के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट में आयोजित होने वाले आश्विन अमावस्या मेले पर श्रद्धालुओं व यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। रेलवे की ओर से चित्रकूट जिले के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे मंडल झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनें नौ से 11 अक्तूबर तक संचालित होंगी। ट्रेन रेलवे स्टेशन महोबा से भी गुजरेंगी। मंडल की ओर से उपलब्ध रेकों का उपयोग करते हुए झांसी-चित्रकूटधाम कर्वी के बीच दो मेला विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं और यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने पर आवश्यकतानुसार झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन तक विस्तारित किया जाएगा। यात्री रेलवे हेल्पलाइन-139 के माध्यम से भी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें