फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अमावस्या मेले पर चित्रकूट के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 23 Apr 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूटधाम कर्वी में आयोजित होने वाले बैसाख अमावस्या मेले को लेकर रेलवे की ओर से मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल ने मेला स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 26 से 28 अप्रैल तक एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से सुबह 10.10 बजे चलेगी। जो बेलाताल स्टेशन पर दोपहर 12.15 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 12.35 व महोबा स्टेशन पर दोपहर डेढ़ बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पहुंचने का समय शाम 5.45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 7.25 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन पर रात 9.50, कुलपहाड़ स्टेशन पर रात 10.11 व बेलाताल स्टेशन पर रात 10.20 बजे आएगी। इस ट्रेन का झांसी पहुंचने का समय रात एक बजे है।
वहीं, दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से रात 8.10 बजे चलेगी। जो बेलाताल स्टेशन पर रात 10.50, कुलपहाड़ स्टेशन पर रात 11 बजे व महोबा स्टेशन पर रात 11.40 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 3.05 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से सुबह 4.40 बजे चलेगी। जो महोबा, कुलपहाड़, बेलाताल स्टेशन होते हुए सुबह 11.10 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। साथ ही झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें