फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चैत्र अमावस्या मेले में चित्रकूट के लिए चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें

Tue, 17 Mar 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से चित्रकूट धाम कर्वी में आयोजित होने वाले चैत्र अमावस्या मेले के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन 18 से 20 मार्च तक किया जाएगा। एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से सुबह 10.10 बजे चलेगी। जो बेलाताल स्टेशन पर दोपहर 12.15 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 12.35 बजे व महोबा स्टेशन पर दोपहर 1.30 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 5.45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से 7.25 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन पर 9.50 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 10.11 और बेलाताल स्टेशन पर 10.20 बजे आएगी। इस ट्रेन का झांसी स्टेशन पहुंचने का समय रात एक बजे हैं। वहीं दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से रात 8.10 बजे चलेगी। जो बेलाताल स्टेशन पर 10.50 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 11.00 व महोबा स्टेशन पर 11.40 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 3.05 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन से सुबह 4.40 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन पर सुबह 7.45 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 8.06 बजे और बेलाताल स्टेशन पर 8.15 बजे आएगी। इस ट्रेन का झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 11.10 बजे है। साथ ही झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूट धाम कर्वी तक आवश्यकतानुसार विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें