फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बैडमिंटन में महोबा के दो खिलाड़ी प्रदेश के लिए चयनित

Tue, 23 Sep 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद चित्रकूट के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग बैडमिंटन ट्रायल में महोबा के दो खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तर पर हुआ है। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 सितंबर तक जनपद अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल के जूनियर बालक बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 21 सितंबर को कराया गया। जिले से छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
जिसमें से कोच कुनाल पाटकर की देखरेख में जिले के दो खिलाड़ियों प्रभव गोस्वामी और रोहन गुप्ता व चित्रकूट के चार खिलाड़ी अर्श खान, अंश सोनी, उत्कर्ष खरे और कार्तिकेय का चयन प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन टीम में हुआ है। बताया कि सभी खिलाड़ी कोच की देखरेख में जनपद अयोध्या में तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गए हैं। जिले के दो खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तर पर होने से अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें