फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवक समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर युवक समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थाना कबरई के बरबई गांव निवासी सत्यप्रकाश प्रजापति (28) शटरिंग का काम करता था। बीते छह माह से वह बीमार चल रहा था। बुधवार की शाम परिजन काम में व्यस्त थे। इसी दाैरान सत्यप्रकाश ने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फंदा लगा लिया। बड़े भाई उदय प्रताप ने बताया कि भाई मानसिक रूप से बीमार रहता था जिसका इलाज कराया जा रहा था। घर पर कोई विवाद नहीं हुआ था।
विज्ञापन

वहीं थाना अजनर के सैटवारा गांव निवासी रामगोपाल (48) नशे का आदी था। रात को उसने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। गुरुवार की सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। भतीजे कमलेश ने बताया कि चाचा घर में अकेले रहते थे जबकि चाची सीमा का आठ साल पहले निधन हो चुका है। उसकी 15 वर्षीय बेटी बिलवई स्थित ननिहाल में नाना जगत सिंह के यहां रहती है। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें