महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी सुनीता (40) की घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। उसका उपचार चल रहा है। इसी तरह थाना श्रीनगर के सिजवाहा गांव निवासी वीरेंद्र (26) ने घर पर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)