फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क हादसों में पंक्चर मिस्त्री समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन

-थाना कबरई क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं घटनाएं
फोटो 27 एमएएचपी 03 परिचय-मृतक बाबूलाल कुशवाहा। फाइल फोटो
फोटो 27 एमएएचपी 04 परिचय-मृतक आकाश यादव। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/कबरई। थाना कबरई क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में पंक्चर मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार वृद्ध चुटहिल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और दो की जान चली गई।
कबरई के विशालनगर निवासी बाबूलाल कुशवाहा (55) घर पर ही टायर पंक्चर की दुकान किए था। बुधवार दोपहर वह बाइक से कस्बा चरखारी में बेटी पूजा के यहां गया था। देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। अलीपुरा के पास ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बेटा प्रमोद घायल पिता को सीएचसी कबरई ले गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना बूढ़ी गौहारी की है। बीला उत्तर निवासी आकाश यादव (23) दिल्ली में नौकरी करता था। 24 नवंबर को बहन अदिति की शादी पर घर आया था। बुधवार की दोपहर वह बाइक से ताऊ मलखान (55) के साथ कबरई स्थित कौशल्या पैलेस में शादी में बचा सामान उठाने जा रहा था। गांव से दो किमी आगे बूढ़ी गौहारी पहाड़िया के पास गिट्टी-पत्थर लदे डंपर से बाइक की भिड़ंत हो गई। आकाश घायल हो गया जबकि मलखान को मामूली चोटें आईं। डंपर छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। बाद में मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना से पिता पवन यादव, मां कविता देवी और छोटे भाई विकास बेहाल है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें