फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लकड़बग्घे के हमले से वनकर्मी समेत दो घायल

Sat, 24 Jan 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के गंज गांव में लकड़बग्घे के हमले से वनकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

गंज निवासी किसान बौरा (50) शुक्रवार को खेत में काम कर रहा था। तभी जंगल की ओर से आए लकड़बग्घे ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अजहरउद्दीन, संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। एक घंटे के रेस्क्यू के बाद लकड़बग्घा पकड़ लिया गया। लकड़बग्घा ने गले में फंसा कैचर का तार दांतों से काट दिया और वन कर्मी संजीव पर हमला कर दिया। इसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। वन क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम लकड़बग्घे का रेस्क्यू करने पहुंची थी और उसे पकड़ भी लिया था लेकिन वह भाग निकला। गंभीर रूप से घायल किसान बौरा को झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें