फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर। कोतवाली कुलपहाड़ के अलग-अलग स्थानों पर किसान समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। वहीं अन्य सड़क हादसों में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर चोटें आईं।
विज्ञापन


थाना अजनर के बुधवारा गांव निवासी मुकेश अहिरवार (26) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की रात वह बाइक से थाना पनवाड़ी के हंसला गांव में पत्नी रिंकी व बेटी उन्नति को लेने जा रहा था। कस्बा अजनर के खोई चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने गंभीर हालत में घायल को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूसरी घटना में थाना अजनर के महुआबांध निवासी अजय सिंह (27) रात को बाइक से भटेवर गांव से घर लौट रहा था। तभी कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव के पास सड़क पर खड़ी भैंस से बाइक टकरा गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी बेलाताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता महेशचंद्र ने बताया कि सुगिरा गांव में भैंस से बाइक टकराने पर बेटे की मौत हुई है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी बाबू (27) बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह बिलवई निवासी शोभा, मिशन कंपाउंड निवासी सुशीला, छानीकलां निवासी सचिन, डढ़हतमाफ निवासी अनीता व ज्योरइया निवासी भारती अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें