फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों का कहर, दो लोगों की मौत

Mon, 19 Mar 2018 10:42 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
 महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रही है। लोग उल्टी, दस्त के साथ वायरल की चपेट में आ रहे है। सोमवार को बीमारी से पीड़ित वृृृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया। बीमारी बढ़ने से मरीजों की जिला अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव होने और तेज धूप निकलने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे है। यही वजह है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से 1200 नए मरीज पहुंच रहे है। भीड़ अधिक होने के चलते पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में लगे मरीजों और तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। उपचार के लिए आने वाले मरीजों में अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, बदन दर्द और सर्दी जुकाम के आ रहे है। तीन से चार दिन से बुखार आने की बात बताने पर मरीजों को पहले खून की जांच कराने की सलाह दी जा रही है। वहीं प्राइवेट क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।

थाना श्रीनगर के ग्राम मुरानी निवासी राजाराम (60) पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहा था। सोमवार की सुबह राजाराम की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार ग्राम मुड़हरा निवासी हरकुंवर (55) को तेज बुखार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए रास्ते में उसकी ही मौत हो गई। इसके अलावा मोहल्ला समद नगर निवासी रोहित (10), बीजा नगर निवासी देवकी (32), गांधीनगर निवासी शिवम (12), प्रीति (06), करहरा निवासी राहुल समेत आधा दर्जन मरीजों की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें अस्पताल के वार्डों में भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया है।
विज्ञापन

इंसेट
मौसम के बदलाव से लोग वायरल की चपेट में आ जाते है। खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार प्राथमिकता से कराया जा रहा है। किसी को कोई दिक्कत है तो सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

 डा. उदयवीर सिंह
 मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
 जिला अस्पताल महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें