तेज बुखार से दो लोगाें की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जुकाम, बुखार, सिर दर्द के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
कोतवाली चरखारी के ग्राम बम्हौरी बेलदारेन निवासी अरविंद का चार वर्षीय बेटा हिमांशु दो दिनों से बुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित था। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। हालत में कोई सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बुधवार को जिला अस्पताल में बालक की मौत हो गई। इसी तरह नयापुरा नैकाना निवासी विमला देवी (65) पत्नी शंभूनाथ को तेज बुखार से पीड़ित होने के कारण जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार, जुकाम से पीड़ित अन्य मरीजों को भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार कराया जा रहा है।