फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जल्द ही लखनऊ रूट पर दौड़ेंगी दो नई एसी बसें

Mon, 29 Sep 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 08 परिचय-रोडवेज परिसर में खड़ी महोबा डिपो को मिली नई एसी बस। संवाद
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो को मिली दो नई एसी बसों को जल्द ही लखनऊ रूट पर चलाया जाएगा। इससे लखनऊ रूट पर चलने वाली एसी बसों की संख्या बढ़कर चार पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

महोबा डिपो में इस समय निगम की 122 और अनुबंधित 14 बसें शामिल हैं। जिन्हें हमीरपुर, कानपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, बरेली, बलिया, लखनऊ, दिल्ली आदि रूटों पर चलाया जाता है। शासन से महोबा को दो एसी बसें मिली हैं। जिन्हें कानपुर तक चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धर्णेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि रोडवेज में दो नई एसी बसे आईं हैं। जिन्हें कानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। जनप्रतिनिधि स्तर से इसे लखनऊ तक बढ़ाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही बसों को लखनऊ तक चलाया जाएगा। विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर नई एसी बसों का रूट महोबा से लखनऊ तक विस्तारित किए जाने की मांग करेंगे।

फोटो 28 एमएएचपी 08 परिचय-रोडवेज परिसर में खड़ी महोबा डिपो को मिली नई एसी बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें