फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वायरल बुखार से दो और लोगों की मौत

Wed, 16 Oct 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को वायरल बुखार से पीड़ित दो और मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, रेपिड जांच के बाद एक में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसे जिला अस्पताल में 20 बेड के बने डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। एक माह में वायरल बुखार से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
शाम पड़ रही हल्की ठंडक व दिन में निकल रही तेज धूप से बच्चे और बुजुर्ग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ जुट रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 931 मरीजों को देखा गया। इसमें से छह लोगों में से एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

उधर, पिछले 24 घंटे के अंदर अथर्व, रिषभ, ठाकुरदास, अमित, अभिनव, शहबाज समेत दस से अधिक लोगों को बुखार व डायरिया से पीड़ित होने पर वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
वहीं सिजहरी निवासी किशन (55) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। मंगलवार की रात अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी उपचार दौरान मौत हो गई।
इसी तरह मध्यप्रदेश के गौरीहार निवासी आशाराम (25) को तेज बुखार होने पर परिजन जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश कुमार भट्ट का कहना है कि रेपिड जांच में डेंगू के लक्षण मिलने पर एलाइजा टेस्ट में प्रवीण में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें