फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मोर्चरी के बाहर गमगीन माहौल में बैठे परिजन व ग्रामीण - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। ग्राम पसवारा मार्ग पर बुधवार सुबह शातिर अपराधी समेत दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों की पहचान मंगल रैकवार व लुक्खी के तौर पर हुई है। हालांकि एक किमी के अंतराल में दोनों शव पड़े होने पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मंगल के भाई ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का आरोप लगाते हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगल डेढ़ माह पहले ही हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दड़हतमाफ निवासी मंगल रैकवार (35) पुत्र रामभरोसे शातिर अपराधी व शराब का लती था। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, लूट, हत्या व आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे। मंगल रैकवार हत्या के मामले में महोबा जेल में निरुद्घ था। वहां से उसे हमीरपुर जेल भेजा गया था। डेढ़ माह पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।
मंगलवार को वह श्रीनगर थानाक्षेत्र के ग्राम ननौरा गया था। वहां से अपने रिश्तेदार लुक्खी (28) पुत्र वित्ता के साथ बाइक से महोबा लौटा। देर शाम दोनों दड़हतमाफ गांव के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। सुबह ग्रामीणों ने पसवारा मार्ग पर जंगल के पास मंगल का सड़क किनारे शव पड़ा देखा और एक किसी दूरी पर पसवारा मोड़ के पास लुक्खी का भी शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

बाइक टूटी पड़ी थी और दोनों के सिर पर गंभीर चोटें व घिसटने के निशान थे। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगल के भाई गंगू रैकवार ने कोतवाली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने का आरोप लगाते हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला दुर्घटना का है। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। लुक्खी को कम चोटें लगी होने पर उसने कुछ दूर तक जाने का प्रयास किया, लेकिन वह सड़क किनारे ही गिर गया। पूरी रात घायल पड़े रहने के चलते दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें