कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सतारी निवासी रामबहादुर 35 बाइक से कुलपहाड़ जा रहा था। तभी महोबा की तरफ से आ रही बांदा डिपो की बस और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे रामबहादुर खून से लथपथ होकर दूर जा गिरा। मौका पाकर बस चालक मौके से भाग निकला। घायल को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पनवाड़ी प्रतिनिधि के मुताबिक, कोतवाली राठ के ग्राम बसेला निवासी ब्रजकिशोर 25 पुत्र दयाराम सोमवार को अपने साथी विनोद 24 पुत्र धन्नूलाल निवासी खैरोकला के साथ तिलक में शामिल होने बाइक से ग्राम किल्हौवा जा रहा था। तभी पनवाड़ी बाईपास मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन से उसकी आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार ब्रजकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनोद को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की कानपुर में उपचार दौरान मौत हो गई शहर के एसपी आवास के पीछे गांधी सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता रामप्रकाश अहिरवार का 22 वर्षीय पुत्र अतुल अहिरवार रविवार की रात बांदा से बाइक से लौटकर महोबा आ रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पचपहरा मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में कानपुर ले जाया गया। जहां सोमवार को उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।