महोबा/महोबकंठ। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने से किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। थाना महोबकंठ के गड़ौरा गांव निवासी परमलाल (70) सोमवार की रात मकान के कमरे में सो रहा था। तभी उसे सर्प ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन जिला अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक किसानी करता करता था। इसी तरह भरवारा निवासी मथुरा प्रसाद (60) की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। (संवाद)