फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्त तालाब में डूबे, एक की मौत

Fri, 30 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी में चंदेलकालीन तालाब में नहाने गए दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। उन्हें डूबता देख ग्रामीण दौड़ पड़े। एक घंटे की मशक्कत के बाद तालाब में बच्चों को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक एक की मौत हो गई। दूसरे को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम सिजहरी निवासी प्रिंस (8) पुत्र वीरेंद्र यादव
विज्ञापन


अपने दोस्त राज (9) पुत्र राजेश राजपूत के साथ शुक्रवार को तालाब के समीप खेल रहा था। इसके बाद दोनों बच्चे तालाब में नहाने चले गए। लेकिन, पानी अधिक होने से दोनों बच्चे डूब गए। पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने तालाब में कू द कर एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक प्रिंस की मौत हो चुकी थी। राज को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें