फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की चपेट में आने से दो की मौत

Wed, 21 Jun 2017 10:59 PM IST
महोबा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हल्की बूंदा-बांदी के बाद गर्मी का कहर और बढ़ गया है। उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोगों का बुरा हाल है। बदले मौसम के मिजाज के चलते उल्टी-दस्त के मरीज अस्पताल में पटे पड़े हैं। बुधवार को दो लोगों की भीषण गर्मी और संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन



गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से गर्मी पूरी शबाब पर है। बुधवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं हवाएं न चलने से उमस भरी गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। मंगलवार को कस्बा अतर्रा के गांव पचोखर निवासी विद्यासागर (40) पुत्र मायादीन शहर में एक शादी समारोह में शिरकत करने आया था। जहां पर गर्मी के चलते उसकी तबियत बिगड़ जाने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह तड़के उसकी मौत हो गई।


इसी तरह शहर के मोहल्ला महतवानापुरा निवासी हरिश्चंद्र चौरसिया (60) पुत्र वंशीधर चौरसिया गर्मी के चलते अचानक गश खाकर गिर गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके चलते जिला अस्पताल के वार्ड फुल है। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. केडी गुप्ता ने धूप से बचाव और ताजा खाना खाने  की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें