फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कनकुआं (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में गुरुवार की रात धवार मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार घंटों तड़पते रहे। एक की कुछ समय बाद मौत हो गई। सुबह चार बजे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर पर गंभीर चोटें मौत की वजह बनीं। दोनों महोबकंठ से एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के बघमऊ गांव निवासी जितेंद्र राजपूत (30) अपने जीजा विनोद कुमार निवासी दिदौरा थाना महोबकंठ के घर 17 जून को शादी समारोह में शामिल होने के लिए साथी मातादीन (35) के साथ बाइक से दिदौरा गांव गया था।
रात करीब 12 बजे दोनों युवक घर लौट रहे थे। तभी हाईवे में धवार मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार भाग निकला। सुबह चार बजे राहगीरों ने थाना महोबकंठ पुलिस को सूचना दी। इस दौरान दोनों घायल चार घंटे तक तड़पते रहे। जिससे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ पुलिस ने घायल मातादीन को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोगों का कहना है कि यदि समय से घायलों को इलाज मिलता तो उनकी जान बच जाती। उधर दुर्घटना में दो युवकों की मौत होने पर शादी के घर में भी मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें