सतारी जाते समय टेंपो गैस एजेंसी के पास पलट गया। टेंपो में सवार एक दर्जन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने टेपों में दबे लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया। तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुरुवार की शाम को टेंपो सवारिया भरकर सतारी गांव जा रहा था। कुलपहाड़ से चंद किलोमीटर आगे गैस एजेंसी के पास पशु को बचाने के चक्कर में टेंपो असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। टेंपो पलटते ही चीख पुकार मच गई।
आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर टेंपो में फसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया। जहां पर बद्री 45 पुत्र अच्छेलाल, नरेंद्र 30 पुत्र मलखान, दयाराम 60 पुत्र ठाकुरदास की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायलों में बंटू तोमर, सीमा, अजय कुमार, मुहम्मद शेख, कालीचरन, रामहेत, मुन्ना निवासी ग्राम सतारी शामिल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के पहुंचते ही उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। तीन लोगों को मामूली चोटे आने पर उनकी मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया।