फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: झपकी आने से अनियंत्रित ट्राला खाई में गिरा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। खन्ना क्षेत्र में चिचारा मंडी के पास रविवार की सुबह कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक को झपकी आने से पाइप लदा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के चिनारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार ट्राला में पाइप लादकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हरदोई जा रहा था। तभी हाईवे पर चिचारा मंडी के पास अचानक झपकी आने से चालक संतुलन खो बैठा और ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र खन्ना पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें