फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डंपर की चपेट मेंं आने से ट्रक परिचालक की मौत

Wed, 23 Jul 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई में डंपर की चपेट में आने से ट्रक परिचालक की मौत हो गई। कस्बा कबरई के आंबेडकर नगर निवासी सुनील साहू (23) ट्रक का परिचालक था। मंगलवार की सुबह वह गिट्टी लेने चालक के साथ कबरई गया था। चालक ने हाईवे किनारे पहरा मोड़ के पास ट्रक को खड़ा कर दिया। ट्रक स्टॉर्ट रहने के दौरान परिचालक सुनील ऊपर चढ़कर शीशा साफ करने लगा। तभी अचानक ट्रक आगे बढ़ गया और आगे खड़े डंपर से टकरा गया। बीच में फंसने से सुनील की मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें