फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 16 Sep 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बरा नाले के समीप सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि साथी होमगार्ड घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के ग्राम सलारपुर निवासी रामगोपाल होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। गुरुवार की शाम करीब छह बजे रामगोपाल अपने नाती नानू (12) के साथ बाइक से महोबा से गांव वापस जा रहा था। तभी छतरपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में पीछे बैठे नानू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन लेकर मौके पर भाग निकला। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल रामगोपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें