दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना खन्ना के सामने खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक का चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया गया। वहीं, अन्य दुर्घटनाओं में चार लोग लहूलुहान हो गए।
मंगलवार को एक ट्रक झांसी से बिजली का सामान लेकर जनपद हमीरपुर के रीवन प्लांट जा रहा था। तभी ट्रक हाइवे पर थाना खन्ना के बाहर सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर जमा भीड़ ने ट्रक में
फंसे चालक अभिलेश (22) निवासी गुरसराय झांसी व क्लीनर महीपत (25) निवासी घाटमपुर को बाहर निकल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया गया। अन्य दुर्घटना में शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी महेंद्र (19) पुत्र वृंदावन अपने साथी रोहित (20) पुत्र मोहन बाजार जाते
समय बाइक फिसलने से घायल हो गए। इसी प्रकार ग्राम सुरहा निवासी नारायण (60) पुत्र रामनाथ और मुढ़ारी निवासी मुकेश दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।