फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए परेशान किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। बेटियों की शादी के लिए पैसों की व्यवस्था न होने से परेशान किसान ने शुक्रवार की रात को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने थाने में दी तहरीर में शादी को लेकर चिंतित रहने व आर्थिक संकट का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गौहारी निवासी लक्ष्मी प्रसाद रैकवार (42) पुत्र स्वामीदीन रैकवार खेती करके परिवार का पोषण करता था। उसके पास छह बीघा जमीन थी। परिवार में पत्नी, चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। लक्ष्मी प्रसाद दो जवान बेटियों पूनम (21) व अर्चना (19) की शादी को लेकर अक्सर परेशान रहता था।
जिनकी शादी के लिए वह कई बार पत्नी से पैसे की व्यवस्था न होने का जिक्र कर चुका था। पिछले कई सालों से सूखा पड़ने के कारण फसल की पैदावार न होने से परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा था। इससे वह काफी परेशान रहता था। पत्नी कुसुमकली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि चार बेटियों में ले दो छोटी हैं।
विज्ञापन

वह जवान बेटियों की शादी के लिए खासा परेशान थे, लेकिन कोई रास्ता न दिखने से वह तनाव में रहने लगे। शुक्रवार की रात को परिजनों के सोने के बाद लक्ष्मी प्रसाद ने घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बेटियों की शादी और परवरिश को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें