फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: केबल पर पेड़ गिरा, तीन घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़/श्रीनगर। श्रीनगर कस्बे में बेलाताल तिराहा पर आंधी के दौरान पेड़ टूटकर गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन टूटने से कस्बा श्रीनगर समेत 12 गांवों की बिजली तीन घंटे ठप रही। कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तेज आंधी चलने से चुंगी इलाके में दुकानों के बाहर लगे टिन-टप्पर उड़ गए। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। उधर, श्रीनगर कस्बे के बेलाताल तिराहा पर मकान के पास से निकली बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि आंधी के चलते पावर हाउस से पहले ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त किया। अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि आंधी के चलते केबल टूटकर गिर गई थी। आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार आंधी-बारिश के चलते कस्बे में दो स्थानों पर बिजली लाइन के तार टूटने से दोपहर के समय आपूर्ति ठप रही। अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी के मौसम में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें