महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुंदेलों ने खून से खत लिखकर प्रथक बुंदेलखंड राज्य की मांग की।
शुक्रवार को आल्हा चौक के अंबेडकर पार्क में बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से खत लिखकर जन्मदिन की बधाई दी। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर आल्हा चौक में लगातार 635 दिन अनशन कर चुके बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने अपने सहयोगियों के साथ आज 22वीं बार प्रधानमंत्री को अपने खून से खत लिखा। संगठन के महामंत्री डा. अजय बरसैया, सिजहरी गांव के हरिओम निषाद, रमाकांत नगायच ने अपने विचार लिखे। प्रहलाद पुरवार, खुर्शीद आलम ने बक्सवाहा व पेड़ों के संरक्षण की बात कही। इसी प्रकार पूर्व सभासद प्रेम साहू, ग्यासी लाल कोस्टा, सुरेश बुंदेलखंडी, वीरेंद्र अवस्थी, अमरचंद विश्वकर्मा, जसवंत सिंह सेंगर, सुरेंद्र शुक्ला, प्रेम चौरसिया, डॉ. जीतेंद्र शुक्ला, पंकज चौरसिया व हरगोविंद ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने खून से खत लिखा।