महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
मोहल्ला भटीपुरा निवासी सलीम बाइक से घर लौट रहे थे।
तभी रास्ते में बाइक फिसल जाने से गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह तिंदौली निवासी शिवकुमार, सुभाष नगर निवासी अच्छेलाल, चरखारी निवासी करिश्मा व विजयपुर निवासी हरिश्चंद्र अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। (संवाद)