फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों पौधे खुले में फेंके, कैसे बढ़ेगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। हरियाली बढ़ाने सरकार जहां जोरशोर से अभियान चला रही है, वहीं अफसर पलीता लगा रहे हैं। आलम यह है कि पौधरोपण के लिए दिए गए सैकड़ों पौधे रोपनेे की बजाय नाले के किनारे फेंक दिए। जब पौधरोपण नहीं होगा तो हरियाली कैसे बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष 54 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 28 लाख पौधे वन विभाग एवं शेष पौधों का रोपण अन्य विभागों द्वारा किया जाना है। कई विभागों द्वारा नर्सरी से पौधे तो ले लिए गए, लेकिन उन्हें रोपित करनेे के बजाय खुले में फेंक दिया गया। पवा में बने नाले में सैकड़ों की संख्या में फेंक दिए गए पौधों की पन्नी तक नहीं खोली गई और पौधे सूख गए। जिम्मेदार पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत पवा की प्रधान रेखा राजपूत का कहना है कि 1700 पौधे मिले थे। इनमें से 705 पौधे किसानों को दे दिए गए और शेष का रोपण कराया गया। नाले के किनारे पड़े पेड़ उनके नहीं है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी रामकिशन यादव का कहना है कि बिलखी तक महोबा रेंज आता है, जहां पर पौधे पड़े हैं, वह चरखारी रेंज में है। पता लगाया जा रहा है किस विभाग ने नाले में पौधे फेंके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें