फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Thu, 09 Mar 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
car - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
11 मार्च को मतगणना के मद्देनजर प्रशासन ने जिले के आवागमन की व्यवस्था में बदलाव किया है। शहर आने जाने वाले वाहनों के रास्ते का रूटमैप पुलिस महकमे ने जारी कर दिया है। ताकि मतगणना के दिन आने जाने वाले लोगों को स्टेशन रोड पर कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन



मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित पॉलिटेन्किक कालेज में होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर इस रास्ते पर शनिवार के दिन यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्धारित मार्गों में आवागमन के लिए फेर बदल किया गया है।

चरखारी मार्ग से महोबा आने-वाले वाहनों को सूपा होकर कुलपहाड़ रोड से महोबा आना होगा। इसी तरह महोबा से चरखारी मुस्करा जाने वाले यातायात वाहनों को कुलपहाड़ सेे वाया सूपा जाने की सुविधा रहेगी। रेलवे स्टेशन बजरिया जाने वाले वाहनों को महोबा टेलीफोन एक्सचेंज के बगल से निकले मार्ग का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि परमानंद तिराहे से रवाना होने वाले वाहन कीरत सागर रोड से  राठ चुंगी की ओर जा सकेंगे। कीरत सागर से आगे और बजरिया से अंदर आने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मतगणना से जुडे अभिकर्ता, प्रत्याशी अधिकृत पास धारक ही प्रवेश कर सकेंगे। आलमपुरा और पुलिस चौकी बजरिया के पास लगे बैरियर के पहले तक ही चुनाव से जुडे वाहन जा सकेंगें। बिलवई रोड के वाहन पूर्ववत चलते रहेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें