फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवाें में एक-एक महीने से फुंके पड़े हैं ट्रांसफार्मर

Thu, 26 Mar 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्रामीण अंचलाें में फुंके पड़े ट्रांसफार्मर न लगने से ग्रामीणों को भारी दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा विभाग को सूचित करने के बाद भी समस्या जस का तस बनी हुई है। एक माह से बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां पीने के पानी के लिए हाहाकार माचा हुआ है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में आधा दर्जन से ज्यादा गांवाें के ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। विभाग को सूचित करने के बाद भी अभी तक विभाग ने ट्रांसफार्मर ठीक करने को टीम नहीं लगाई है।  जिससे लोगाें में बिजली विभाग के प्रति खासा गुस्सा है। थाना खरेला के ग्राम जरौली में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। वहीं  एक सप्ताह पहले ग्राम बरांय का 66 केवी ट्रांसफार्मर फुंक गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता प्रवीण यादव का कहना है कि दोनों ट्रांसफार्मराें का स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर आते ही स्थापित करा दिया जाएगा। इसी तरह ग्राम अजनर का ट्रांसफार्मर फुंक गया। कनकुआ प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम तेइया का डेढ़ माह पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिससे समूचा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्राम प्रधान अरुण देवी, देवीदीन श्रीवास, रविंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी सहित तमाम ग्रामीणाें ने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को भेजे गए शिकायती पत्र में जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है।
 बिना बिजली बिल भेज रहा विभाग
डेढ़ माह से गांव में बिजली नहीं आ रही है। जबकि महकमा बिल बराबर भेज रहा है। ग्रामीणाें ने ट्रांसफार्मर न रखे जाने तक बिल न अदा करने की चेतावनी दी है। भीषण गर्मी में डेढ़ माह बाद भी टांसफार्मर न बदले जाने से लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। जबकि महकमा बिल बढ़ाकर भेज रहा है।
विज्ञापन

कोट
ग्राम तेइया में डेढ़ माह पहले फुंके ट्रांसफार्मर के एवज में जल्द ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया जाएगा। गांव में 80 फीसदी से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने के कारण ट्रांसफार्मर लगाने में देरी हुई है। फिर भी जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर स्थापित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दिनेश मौर्या, जेई बिजली विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें